Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार, 01 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था जिसे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सुपर ओवर में 12 रन चेज करके 2 बॉल रहते जीता था। इस मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी।
RR vs DC, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 01 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
Sawai Mansingh Stadium, Jaipur Pitch Report
आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। यहां पिछले सीजन कुल सात मुकाबले खेले गए थे जिसमें से चार रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी। दूसरी तरफ पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो स्कोर बोर्ड पर टांगने ही होंगे।
बताते चलें कि यहां IPL के करंट सीजन में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है जिसे सनराइजर्स हैदराबात की टीम ने 18.3 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता। इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में 457 रन बने और 11 विकेट गिरे।
RR vs DC Head To Head Record
कुल - 30
राजस्थान रॉयल्स - 15
दिल्ली कैपिटल्स - 15
RR vs DC, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RR vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For
राजस्थान रॉयल्स की टीम से वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RR vs DC Probable Playing XI
Rajasthan Royals Probable Playing XI: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे।
Delhi Capitals Probable Playing XI: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जेमीसन/मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, थंगरासू नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा/आकिब नबी।
RR vs DC Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RR vs DC Match Prediction, RR vs DC Pitch Report, Today's Match RR vs DC, IPL 2026, RR vs DC Prediction, RR vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।