आईपीएल 2022 के 30वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

RR vs KKR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – सोमवार, 18 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

RR vs KKR Match Preview

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज़ी जोस बटलर, संजू सेमसन, देवदत्त पडिक्कल और शिमरोन हेटमायर के इर्दगिर्द घूमती नज़र आई है। ऐसे में अगर केकेआर के खिलाफ इन चारों में से कोई दो बल्लेबाज़ मैदान पर सेट हो जाते हैं तो टीम अच्छे खासे रन स्कोरबोर्ड पर टांग सकती है। 

वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाज़ी की तो पिछले मैच में टीम ने अपने स्टार गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट को काफी मिस किया था, लेकिन इस मैच में बाएं हाथ का ये गेंदबाज़ टीम के लिए जलवे बिखेरता नज़र आ सकता है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी RR के लिए लगातार ही विकेट चटकाए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाज़ी परेशानियों का कारण बनी हुई है। टीम के किसी भी बल्लेबाज़ ने अब तक प्रभावित नहीं किया है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर को जिम्मेदारी लेते हुए रन बनाने होंगे।

टीम के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया हौ। सुनील नरेन ने काफी किफायती गेंदबाज़ी की है। वहीं टीम को गन गेंदबाज़ उमेश यादव से नई बॉल के साथ विकेटों की उम्मीद होंगी।

RR vs KKR कौन होगा, किस पर भारी?

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है, क्योंकि इस सीज़न टीम के टॉप ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

RR vs KKR Head-to-Head

कुल - 24
राजस्थान रॉयल्स - 11
कोलकाना नाइट राइडर्स - 13

RR vs KKR Team News

राजस्थान रॉयल्स - टीम के स्टार गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स - रसिक सलाम टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, वहीं उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर हर्षित राणा को टीम में जगह मिली है।

RR vs KKR संभावित प्लेइंग XI 

राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डूसन, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, जेम्स नीशम/ ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स - एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।

PBKS vs SRH Fantasy XI

विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज - शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा
ऑलराउंडर- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार