RR vs MI: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित की सेना को एकतरफा जीत मिली। इस मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर सके वहीं उन्होंने अपनी खराब विकेटकीपिंग से भी सभी का ध्यान खींचा है। संजू सैमसन ने विकेटकीपिंग के दौरान कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो।

Advertisement

श्रेयस गोपाल को खेल के तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए कहा गया था। श्रेयस गोपाल ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी गेंद से पूरी तरह से छका दिया और हिटमैन उनकी गेंद को समझने में बेबस दिखे। रोहित शर्मा आगे बढ़े और श्रेयस गोपाल की गेंद को खेलने में पूरी तरह से चूक गए।

Advertisement

संजू सैमसन को यहां पर बस एक साधारण स्टंपिंग करने के लिए गेंद को इकट्ठा करने की जरूरत थी। लेकिन, सैमसन  गेंद को पकड़ ही नहीं सके वहीं गौर करने वाली बात यह थी कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा भी लिया था। ऐसे में संजू सैमसन ने एक ही बॉल पर रोहित को आउट करने का दो मौका गंवाया था।

बता दें कि राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 90 रन बनाए थे। जीत के लिए 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने आसानी से 8 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। मुंबई  के लिए नाथन कूल्टर-नाइल ने चार विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार