आईपीएल 2021 का 32वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लियाम लिविंगस्टोन से राजस्थान के फैंस को काफी उम्मीदें थी और वो खतरनाक फॉर्म में दिख भी रहे थे लेकिन वो जिस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए उसने फैंस को काफी निराश किया।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन को फैबियन एलेन ने हवाई कैच पकड़कर पवेलियन की राह दिखाई। पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट होने से पहले लिविंगस्टोन ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक लंबा छक्का और 2 चौके भी देखने को मिले।

Advertisement

जिस ओवर में लिविंगस्टोन आउट हुए उस ओवर में वो एक चौका और छक्का लगा चुके थे लेकिन अर्शदीप ने एक और शॉर्ट गेंद डाली और उस गेंद को मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाने के चक्कर में वो आउट हो गए। हालांकि, अगर फैबियन एलेन की जगह कोई और फील्डर होता तो शायद ये कैच छूट सकता था लेकिन एलेन ने बाउंड्री के पास अपना धैर्य नहीं खोया और हवा में छलांग लगाकर करिश्माई कैच पकड़ा।

जब लिविंगस्टोन आउट हुए तो उनके चेहरे पर मायूसी और हैरानी साफ देखी जा सकती थी क्योंकि उन्हें भी पता था कि ये एक स्पेशल कैच था। खैर, अगर इस मैच की बात करें, तो फिलहाल राजस्थान की टीम एक मज़बूत स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार