चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बुधवार (1 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 5 चौकों और 2 छ्क्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली।  

 
Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2013 में 16 पारियों में 41.90 की औसत से 461 रन बनाए थे। 

Advertisement

इस सीजन चेन्नई की कप्तानी संभालने वाले गायकवाड़ ने अभी तक 10 मैच में 63.63 की औसत से 509 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वह चेन्नई के पहले कप्तान बने हैं, जिसने एक सीजन नें 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

बता दें कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली (500) को पछाड़कर गायकवाड़ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई को पंजाब के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो (46), राइली रूसो (43) में धमाकेदार पारियां खेली। चेन्नई के खिलाफ पंजाब की यह लगातार पांचवीं जीत है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार