VIDEO : गायकवाड़ ने दिलाई नीरज चोपड़ा की याद, शतक से पहले ही शुरू कर दिया था सेलिब्रेशन

Updated: Sat, Oct 02 2021 23:03 IST
Cricket Image for VIDEO : गायकवाड़ ने दिलाई नीरज चोपड़ा की याद, शतक से पहले ही शुरू कर दिया था सेलिब (Image Source: Google)

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और स्कोर को 4 विकेट के नुकसान पर 189 तक पहुंचा दिया। इस दौरान रुतुराज ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया।

आईपीएल में अपना पहला शतक लगाकर गायकवाड़ ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गायकवाड़ ने कुछ ऐसा किया कि फैंस को टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ी की याद आ गई।

दरअसल, गायकवाड़ को आखिरी गेंद पर शतक पूरा करने के लिए पांच रन की दरकार थी और जैसे ही उन्होंने पारी की आखिरी गेंद को हवा में मारा उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं और अपनी सेंचुरी का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। उन्होंने गेंद को इतनी ताकत से मारा था कि वो जानते थे कि ये गेंद छक्के के लिए ही जा रही है और यही कारण था कि उन्होंने पहले ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

फैंस को ये घटना बिल्कुल नीरज चोपड़ा की याद दिला गई क्योंकि जब नीरज ने जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था, तो उन्होंने भी जैवलिन फेंकने के तुरंत बाद सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था और उनका वो थ्रो वाकई गोल्ड मेडल लेकर आने में कामयाब रहा था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें