राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और स्कोर को 4 विकेट के नुकसान पर 189 तक पहुंचा दिया। इस दौरान रुतुराज ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया।

Advertisement

आईपीएल में अपना पहला शतक लगाकर गायकवाड़ ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गायकवाड़ ने कुछ ऐसा किया कि फैंस को टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ी की याद आ गई।

Advertisement

दरअसल, गायकवाड़ को आखिरी गेंद पर शतक पूरा करने के लिए पांच रन की दरकार थी और जैसे ही उन्होंने पारी की आखिरी गेंद को हवा में मारा उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं और अपनी सेंचुरी का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। उन्होंने गेंद को इतनी ताकत से मारा था कि वो जानते थे कि ये गेंद छक्के के लिए ही जा रही है और यही कारण था कि उन्होंने पहले ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था।

फैंस को ये घटना बिल्कुल नीरज चोपड़ा की याद दिला गई क्योंकि जब नीरज ने जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था, तो उन्होंने भी जैवलिन फेंकने के तुरंत बाद सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था और उनका वो थ्रो वाकई गोल्ड मेडल लेकर आने में कामयाब रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार