चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शुक्रवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मैच में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ते हुए गायकवाड़ ने 50 गेंदों में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली। गायकवाड़ ने अपनी पारी में 70 रन 13 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गायकवाड़ ने अपना विकेट गवांया। 

Advertisement

हसी,मैकुलम और रॉबिन उथप्पा की बराबरी

Advertisement

गायकवाड़ चेन्नई के लिए आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले माइकल हसी,ब्रैंडन मैकुलम और रॉबिन उथप्पा ने चेन्नई के लिए एक पारी में नौ छक्के जड़े थे। 11 छक्कों के साथ मुरली विजय इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई यह सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात के खिलाफ 89 रन बनाए थे। 

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

Advertisement

गायकवाड़ आईपीएल में 37 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 1299 रन हो गए हैं। इस मामले में गायकवाड़ ने सचिन तेदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने पहली 37 पारियों में 1271 रन बनाए थे।  

माइकल हसी का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 70 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आए गए हैं। चेन्नई के लिए यह उनका आठवां 70 प्लस स्कोर है औऱ उन्होंने फाफ डु प्लेसिस की बराबरी की। गायकवाड़ ने माइकल हसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने चेन्नई के लिए सात 70 प्लस स्कोर बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार