चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 99 रन की पारी खेली। गायकवाड़ भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान गायकवाड़ ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज 1000 रन (Fastest 1000 Runs in IPL) बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 31 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। तेंदुलकर ने भी इतनी ही पारियों में 1000 रन का आंकड़ा छूआ था।  

Advertisement

बता दें कि आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है। मार्श ने सिर्फ 21 पारियों में यह कारनामा किया था। उनके बाद लेंडल सिमंस (23 पारी), मैथ्यू हेडन (25 पारी), जॉनी बेयरस्टो (26 पारी), क्रिस गेल (27 पारी), केन विलियमसन (28 पारी), ऋतुराज गायकवाड़ (30 पारी) इस लिस्ट में हैं। 

मुकाबले की बात की जाए तो गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे (नाबाद 85) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 182 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। जिसकी बदौलत चेन्नई ने निर्धारित 2 विकेट के नुकसान 202 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार