India Probable XI Vs West Indies 1st ODI: भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि तिरुवनंतपुरम वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर की जगह ऋतुराज गायकवाड़: वेस्टइंडीज वनडे के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं हैं। वो जापान में एशियन गेम्स में भारतीय टी20 टीम को लीड कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह नंबर-4 की पॉजिशन पर ऋतुराज गायकवाड़ को खिलाया जा सकता है। 29 वर्षीय गायकवाड़ अपने विकेट की वेल्यू करते  हैं और 9 वनडे में 228 रन  बना चुके हैं. इसके अलावा ऋतुराज ने 23 टी20 इंटरनेशनल में 633 रन बनाए हैं।

NKR और जडेजा की वापसी: भारतीय वनडे टीम में दो स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा कमबैक करने के लिए तैयार हैं। NKR को हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने हाल ही में इंजरी से वापसी की है। वो देश के लिए 10 टेस्ट (396 रन और 8 विकेट, 6  वनडे (100 रन और 2 विकेट), और 7 टी20 (91 रन और 9 विकेट) खेल चुके हैं।

बात करें रविंद्र जडेजा की तो उन्होंने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। उन्हें अफगानिस्तान वनडे के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया था। हालांकि अब उनकी वापसी हुई है। वो 210 वनडे का अनुभव रखते हैं और उनके नाम 2905 रन और 232 विकेट दर्ज हैं।

आकिब नबी के लिए डेब्यू का मौका: जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आकिब नबी भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने की दहलीज पर खडे़ हैं। वो अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और निचले क्रम में थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं। आकिब के नाम 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 170 विकेट, 36 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट और 39 टी20 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज़ों की गैरमौजूदगी में ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, गुरनूर बरार, आकिब नबी/मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार