महाराष्ट्र के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सोमवार (23 दिसंबर) को सर्विसेज के खिलाफ मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकेडमी बीकेसी में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

गायकवाड़ ने तूफानी शतक जड़ा और 74 गेंदों में 200 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 148 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 11 छक्के जड़े। अपनी पारी में 130 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इस दौरान उन्होंने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

गायकवाड़ की पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत हासिल की। 

गायकवाड़ की पारी के दम पर 20.2 ओवर में 1 विकेट गवाकर 205 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके अलावा ओम भोसले ने 20 गेंदों में 24 रन और सिद्धेश वीर ने 28 गेंदों में नाबाद 22 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सर्विसेज की टीम 48 ओवर  में 204 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमे कप्तान मोहित अवस्थी ने 64 गेंदों में  61 रन की पारी खेली थी।

हाल ही में हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गायकवाड़ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 5 पारियों मे उनके बल्ले से सिर्फ 123 रन बनाए थे, जिसमें 97 रन उनका टॉप स्कोर था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार