गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली- रोहित की लिस्ट में हुए शामिल

Updated: Tue, Nov 28 2023 21:48 IST
गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली- रोहित की लिस्ट म (Image Source: Google)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदार शतक जड़ दिया। ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। अपनी शतकीय पारी के दौरान  उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किये तो हम आपको उन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे है। 

रोहित और कोहली को एलीट क्लब में शामिल हुए 

गायकवाड़ ने सबसे छोटे प्रारूप में इतिहास को फिर से लिखने के लिए 52 गेंदों पर अपना पहला इंटरनेशनल शतक बनाया। गायकवाड़ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक बनाने वालों के एक विशेष क्लब में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों में शामिल हो गए। सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 4, सूर्यकुमार यादव ने 3, केएल राहुल ने 2, सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुडा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और गायकवाड़ ने एक-एक शतक लगाया। 

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध T20I शतक लगाने वाले पहले भारतीय

वह पिछले 2 वर्षों में T20I शतक बनाने वाले छठे भारतीय हैं। 26 वर्षीय खिलाड़ी 57 गेंदों में 123 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे भारत ने 20 ओवरों में 222-3 रन बनाए। गायकवाड़ ने अपनी पारी में 13 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं भारतीय बल्लेबाज ने T20I क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया। उनकी 123 रन की पारी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ गिल की शानदार 126* रन की पारी के बाद ही है। युवा गायकवाड़ सबसे छोटे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

126* - शुभमन गिल बनाम न्यूज़ीलैंड, अहमदाबाद, 2023

123* - ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023

122* - विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021

118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023

117 - सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022

Also Read: Live Score

* गायकवाड़ ने आज आखिरी 3 ओवरों में 52(13)* रन बनाए - T20I इतिहास में भारतीय खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे अधिक है। उनसे पहले युवराज सिंह- 54*(14) ने ये कारनामा किया था। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें