एशियाई गेम्स (Asian Games) 2023 में मेंस क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा और बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। कयास लगाए जा रहे थे कि इस टूर्नामेंट के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया जाएगा लेकिन उन्हें टीम में जगह तक नहीं मिली है। ऐसे में उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म होता दिखाई दे रहा है। एशियाई गेम्स के लिए टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को दी गयी है। आपको बता दे कि एशियाई गेम्स 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। 

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा चुनी गयी टीम में ज्यादतर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को टीम में जगह दी गयी है। एशियाई गेम्स में आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के मारने वाले रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा तिलक वर्मा, जितेश कुमार, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गयी है। इस चीज से साफ हो गया है कि ये खिलाड़ी इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई की योजना का हिस्सा नहीं है। वहीं स्टैंडबाय खिलाड़ियों में यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है। 

यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई गेम्स का हिस्सा है। इससे पहले 2010 और 2014 में हुए एशियाई गेम्स में क्रिकेट शामिल था लेकिन बीसीसीआई ने कमिटमेंट के कारण अपनी टीमें नहीं भेजी थी। हालांकि इस साल होने वाले एशियाई गेम्स में टीमें भेजी जाएंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अपनी सीनियर खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के कारण नहीं भेज रहा है। 

19वें एशियाई गेम्स के लिए चुनी गयी भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (कप्तान) 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार