आईपीएल 2025 के आठवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उसके घरेलू मैदान पर 50 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196/7 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 146/8 रन ही बना सकी। इस हार से सीएसके के फैंस पहले ही निराश थे लेकिन मैच के बाद सीएसके के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने एक ऐसा बयान दिया जिसने फैंस का पारा और बढ़ा दिया।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार के बाद गायकवाड़ ने कहा कि वो अभी भी खुश हैं कि उनकी टीम ज्यादा बड़े अंतर से ना हारकर केवल 50 रन से ही मैच हारी। गायकवाड़ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम्स और ट्वीट्स की बारिश कर दी और दाएं हाथ के बल्लेबाज को मोहम्मद रिज़वान की वायरल लाइन 'या तो विन है, या तो लर्न है' के साथ ट्रोल किया।

Advertisement

सुपर किंग्स की रॉयल चैलेंजर्स से एमए चिदंबरम स्टेडियम में 50 रन की ऐतिहासिक हार के बाद, 0 पर आउट हुए गायकवाड़ से पूछा गया कि उनके लिए क्या गलत हुआ। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी लगता है कि इस विकेट पर 170 रन बराबर स्कोर था। बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था। खराब फील्डिंग की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। जब आप 170 रन का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपके पास थोड़ा ज़्यादा समय होता है, लेकिन जब आप 20 रन अतिरिक्त का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको पावरप्ले में अलग तरह से बल्लेबाजी करनी होती है और आज ऐसा नहीं हुआ। ये विकेट थोड़ा धीमा हो गया, थोड़ा चिपचिपा हो गया। नई गेंद थोड़ी चिपक रही थी।"

आगे बोलते हुए गायकवाड़ ने कहा, "पता नहीं ये कैसे हुआ। राहुल को अपने शॉट पर भरोसा था, मुझे भी अपने शॉट पर भरोसा था। कभी-कभी ये काम करता है तो कभी नहीं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि जब आपके दिमाग में बराबर स्कोर होता है और आप 20 अतिरिक्त का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप हमेशा आगे रहना चाहते हैं। तो बस यही सोच थी। लेकिन अंत में हम बड़े अंतर से नहीं हारे, ये सिर्फ़ 50 रन था।"

गायकवाड़ का ये बयान फैंस के एक वर्ग को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर गायकवाड़ की क्लास लगा दी। आइए देखते हैं कि फैंस ने गायकवाड़ को किस तरह से ट्रोल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार