चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का शतक को इतना अहमियत नहीं मिलेगा, क्योंकि उनकी टीम मैच हार गई ।

Advertisement

गायकवाड़ ने शनिवार को अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली और बल्लेबाज के भारी प्रयास के बावजूद सीएसके को 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि शुरू में गेंद थोड़ा रुक कर आ रहा था, पर जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी, पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हो गया। जब आप खेल हार जाते हैं, आपके पारी का इतना महत्व नहीं रह जाता है। यह एक शानदार पारी थी। गायकवाड़ ने हमें 190 तक पहुंचाने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की ।”

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ 18 अंकों के साथ पहले ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन शनिवार को मिली हार ने तीन बार की चैंपियन की चार मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया।

धोनी ने कहा, “बल्लेबाजों को जल्दी से आकलन करने की जरूरत है कि एक अच्छा स्कोर क्या है। टी 20 में आप कड़ी मेहनत करते हैं और फिर महसूस करते हैं कि यह 160-180 विकेट नहीं है। उन्होंने इसे अच्छा किया है, वास्तव में अच्छी तरह से मूल्यांकन किया है और दबाव को कम नहीं होने दिया है।”

ऋतुराज इस आईपीएल 2021 में लगभग 51 के औसत से 508 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार