Ryan Rickelton Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज़ रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) कैरेबियाई खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 29 वर्षीय रयान रिकेल्टन बेहद ही गज़ब की फॉर्म में हैं और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में 38 की औसत और 171.42 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बना चुके हैं। गौर करें कि इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 15 छक्के भी ठोके।

Advertisement

यहां से रयान रिकेल्टन अब न्यूजीलैंड के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी इनिंग में 5 छक्के ठोकते हैं तो वो मौजूदा टूर्नामेंट में अपने 20 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ शिमरोन हेटमायर को पछाड़कर टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बताते चलें कि शिमरोन हेटमायर ने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में ही वेस्टइंडीज के लिए 7 मैचों में 19 छक्के जड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने निकोलस पूरन का साल 2024 का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया।

एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी

  • शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) - 19 छक्के (साल 2026)
  • साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - 18 छक्के (साल 2026)
  • निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 17 छक्के (साल 2024)
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 16 छक्के (साल 2012)
  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) - 16 छक्के (साल 2024)
Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार