IPL 2026, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Highlights: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (29 अप्रैल) को खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। रयान रिकेल्टन के शानदार शतक के दम पर MI ने 243 रन बनाए थे, लेकिन अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारियों ने मैच पलट दिया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रन जोड़ दिए।

Advertisement

विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली, जबकि रयान रिकेल्टन ने एक छोर संभालते हुए तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा नमन धीर ने 22 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रन ने भी कुछ रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट लिए, जबकि नितीश कुमार रेड्डी, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा को 1-1 सफलता मिली।

244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों में 129 रन की साझेदारी कर मुंबई के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नितीश कुमार रेड्डी (21) के साथ अहम साझेदारी निभाई। क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सलिल अरोड़ा ने भी आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए।

इन शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली।

इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की और अंकतालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं मुंबई इंडियंस को इस सीजन की 6वीं हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार