BPH vs SUL, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 24वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 07 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 169 रन डिफेंड करके बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) को 45 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो रियान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) रहे जिन्होंने 37 गेंदों पर 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स लीड्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। SUL के लिए रयान रिकेल्टन ने अर्धशतक ठोका और 37 गेंदों पर 6 चौके 3 छक्के लगाकर 65 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 23 गेंदों पर 5 चौके 1 छक्का लगाकर 34 रन बनाए।

बात करें अगर BPH के गेंदबाज़ों की तो उस्मान तारिक ने 20 गेंदों पर 28 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं क्रिस वुड और टॉम हेल्म ने 1-1 विकेट लिया।

यहां से अब Birmingham Phoenix के सामने जीत हासिल करने के लिए 170 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टीम का एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका। उनके लिए सीन डिकसन ने सबसे बड़ी पारी खेली और 27 गेंदों पर 34 रन बनाए।

सीन डिक्सन के अलावा जॉर्डन थॉम्पसन ने 19 गेंदों पर नाबाद 25 रन और जो क्लार्क ने 22 गेंदों पर 25 रन जोड़े। तो ऐसे BPH की पूरी टीम अपनी 100 गेंदों की पारी में 8 विकेट खोकर 124 रन ही जोड़ पाई और सनराइजर्स लीड्स ने 45 रनों के अंतर से ये मुकाबला जीता। बताते चलें कि SUL के लिए ब्रायडन कार्स और मैथ्यू पॉट्स ने 3-3 विकेट लिए, वहीं अबरार अहमद और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: सनराइजर्स लीड्स ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर अपने 6 मैचों के बाद 16 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बात करें अगर बर्मिंघम फीनिक्स की तो वो 6 मैचों में 1 जीत और 5 हार के साथ टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गए हैं। उनके टूर्नामेंट में अभी भी दो मुकाबले बचे हैं। गौरतलब है कि टेबल टॉपर ट्रेंट रॉकेट्स ही हैं, जिन्होंने 6 में से 5 मुकाबले जीते और 20 अंक प्राप्त किए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार