South Africa vs Australia 2nd ODI Match Prediction: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला डरबन में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने 297 रन डिफेंड किए और ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो मैथ्यू ब्रीत्ज़के रहे, जिन्होंने 106 गेंदों पर 14 चौके 2 छक्के लगाकर 112 रन बनाए।
SA vs AUS 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 27 सितंबर 2026
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
The Wanderers Stadium, Johannesburg Pitch Report
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलती है जहां रोमांचक मुकाबले होते हैं। यहां अब तक कुल 53 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 29 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। गौरतलब है कि यहां पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को स्कोर बोर्ड पर कम से कम 250 रन टांगने होंगे।
SA vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 114
साउथ अफ्रीका - 58
ऑस्ट्रेलिया - 52
बेनतीजा - 01
टाई - 03
SA vs AUS 2nd ODI : Where to Watch?
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।
SA vs AUS 2nd ODI: Player to Watch Out For
साउथ अफ्रीका की टीम से मैथ्यू ब्रीत्ज़के, मार्को यानसेन और केशव महाराज स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मिचेल मार्श, कूपर कोनोली और नाथन एलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
South Africa vs Australia 2nd ODI Probable Playing XI
South Africa ODI Probable Playing XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी/एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कार्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, ब्योर्न फॉर्टुइन।
Australia ODI Probable Playing XI: मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।
South Africa vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SA vs AUS 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।