SA vs AUS 2nd ODI Highlights: साउथ अफ्रीका ने रविवार (27 सितंबर) को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और सीरीज अपने नाम कर ली है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 365 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर ने शानदार शतक जड़े और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टेम्बा बावुमा ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली। वहीं पांचवें नंबर पर उतरे डेविड मिलर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 93 गेंदों में 142 रन ठोक दिए, जिसमें 12 चौके और 9  छक्के शामिल रहे।

365 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को भी कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। मार्श ने 53 गेंदों में 84 रन बनाए, जबकि हेड ने 76 गेंदों में 84 रन की पारी खेली।

हालांकि, सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे और कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। निचले क्रम में जेवियर बार्टलेट ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया और महज 28 गेंदों में 50 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से जरूरी साथ नहीं मिल सका।

नतीजा यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने 32 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लिजाड विलियम्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। मार्को यानसेन, केशव महाराज और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि एडेन मार्करम को भी एक सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार