SA vs BAN 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम मुश्किल स्थिति में दिख रही है। बुधवार (18 नवंबर) को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 100 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और टीम अभी भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 57 रन पीछे है।
इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। टीम की ओर से तौहीद हृदय ने 137 और लिटन दास ने 120 रन की शानदार शतकीय पारियां खेली थीं। दोनों बल्लेबाजों के दम पर बांग्लादेश ने अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में इससे भी बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाकर बांग्लादेश पर 157 रन की बढ़त हासिल की। मेजबान टीम की ओर से मार्केस एकरमैन ने सबसे ज्यादा 157 रन बनाए। उन्होंने 164 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने भी शतक लगाते हुए 165 गेंदों में 102 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा मोहम्मद हमजा ने 83, कगिसो रबाडा ने 72 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 68 रन की अहम पारियां खेली।
इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 100 रन पर पांच बल्लेबाज खो दिए हैं। तंजीद हसन 4, मोमिनुल हक 1, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 11, तौहीद हृदय 23 और महफिजुल इस्लाम 32 रन बनाकर आउट हुए।
फिल्हाल लिटन दास 12 और मुश्फिकुर रहीम 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। अब आखिरी दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबले में मजबूत स्थिति में है। अगर आखिरी दिन बांग्लादेश के बाकी पांच विकेट जल्दी गिर जाते हैं, तो मेजबान टीम को जीत के लिए बहुत छोटा लक्ष्य मिल सकता है। ऐसे में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी दूसरी पारी को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाना होगी।