South Africa vs Bangladesh 2nd ODI: कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की बेहतरीन गेंदबाजी और क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (20 मार्च) को जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।बांग्लादेश के 194 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 37.2 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पांच विकेट सिर्फ 34 रन के स्कोर पर ही गिर गए। इसके बाद महमुदुल्लाह ने अफीफ हुसैन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। महमुदुल्लाह के पवेलियन लौटने के बाद हुसैन ने मेहदी हसन के साथ मिलकर 86 रनों की साझेदारी की। 

हुसैन ने 107 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। वहीं हसन ने 38 रन और महमुदुल्लाह ने 25 रन बनाए। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने सिर्फ 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा तबरेस शम्सी,लुंगी एंगीडी, वेन पार्नेल और रास्सी वैन डर डुसैन ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत शानदार रही और क्विंटन डी कॉक ने जानेमन मलान ने पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। लेकिन अगले 8 रन के अंदर दोनों आउट होकर पवेलियन लौट गए। डी कॉक ने अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक जड़ते हुए 41 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं मलान ने 40 गेदों में 26 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद काइल वेरेन ने कप्तान टेम्बा बावुमा ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज के करीब लेकर गए। वेरेन ने 77 गेदों में चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 58 रन बनाए, वहीं बावुमा ने 52 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन, अफीफ हुसैन और शाकिब अल हसन ने एक-एक विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार