सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का आखिरी दिन टीम इंडिया के नाम रहा और विराट कोहली की टीम ने पहला टेस्ट मैच 113 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

Advertisement

अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 191 रनों पर सिमट गई लेकिनन दूसरी तरफ बावुमा एक छोर संभाले हुए अंत तक नाबाद रहे। बावुमा ने भारतीय गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया लेकिन इस दौरान पारी के 62वें ओवर में बावुमा को थोड़े दर्द से भी गुजरना पड़ा।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि बावुमा ने मोहम्मद सिराज की एक अच्छी लेंथ डिलीवरी पर सीधा डिफेंस किया और सिराज ने जल्दी से गेंद को पकड़कर तेज़ी से स्टंप्स पर थ्रो बैक कर दिया। लेकिन बावुमा क्रीज़ के अंदर ही थे और गेंद उनकी बाईं एड़ी पर जा लगी।

बावुमा दर्द से कराहने लगे और ये देखकर सिराज ने तुरंत उनसे माफी भी मांगी। बावुमा असहनीय दर्द में थे और फिजियो को उनके पास आना पड़ा। इसी के चलते कुछ समय के लिए खेल को रोक दिया गया था जिसके चलते भारतीय खिलाड़ी सिराज को ट्रोल करते हुए दिखे क्योंकि पांचवें दिन लंच के बाद बारिश का पूर्वानुमान भी था लेकिन टीम इंडिया की जीत को इंद्र देवता भी नहीं रोक पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार