भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार से टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाना है। भारतीय टीम ने आज तक साउथ अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी उन चिंताओं के बारे में बताया है, जिसके कारण भारतीय टीम को साउथ अफ्रीक दौरे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई है उन्होंने इस पर बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे भारतीय टीम की बल्लेबाजी में थोड़ी दिक्कत नज़र आती है। भारतीय टीम इस समय बल्लेबाजी में थोड़ा संघर्ष कर रही है, यह मेरी सबसे बड़ी चिंता है। उन्होंने आगे कहा, हमारे पास अक्षर, जडेजा और रोहित नहीं है। इसलिए बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है। रहाणे अच्छी फॉर्म में नहीं है, इसलिए थोड़ी परेशानी है। चेतेश्वर पुजारा ने भी लगातार रन नहीं बनाए हैं।" 

Advertisement

इस पूर्व खिला़ड़ी ने भारतीय टीम को सात बल्लेबाज और चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है "मैं कहूंगा कि छह बल्लेबाज और सातवें नंबर पर पंत के साथ जाओं। चार गेंदबाज पर्याप्त होना चाहिए। आप विकेट लेना चाहते है, लेकिन विपक्षी टीम की बल्लेबाजी कमजोर है. इसलिए शायद उसके लिए पांच गेंदबाजों की जरूरत नहीं होगी।" 

बता दें कि आकाश चोपड़ा से पहले वसीम जाफर भी भारतीय टीम को 7+4 के कॉम्बिनेशन साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरने की सलाह दे चुके है, वहीं भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने ऐेसे संदेश दिए थे कि टीम पहले टेस्ट में पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार