SA vs IND 2021: इंडिया साउथ अफ्रीका सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल साउथ अफ्रीका टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया सीरीज शुरू होने से पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
इस बात की जानकारी खुद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दी है। उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम का अपडेट देते हुए लिखा, "एनरिक नॉर्खिया बेटवेट टेस्ट सीरीज के तीन मैचों से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।" इसी के साथ ही साउथ अफ्रीका टीम में एनरिक नॉखिया का कोई विकल्प टीम में शामिल नहीं किया है।
बता दें कि भारतीय टीम अब तक SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में सिर्फ साउथ अफ्रीका में ही कोई टेस्ट सीरीज जीत दर्ज नहीं कर पाई है। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलने है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाना है। सीरीज का दूसरा मैच 3 से 7 और तीसरा मैच 11 से 15 जनवरी तक खेला जाना है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे मुकाबले भी खेलने है जिसका पहला मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच फैंस की गैरमौजूदगी में खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे।