केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने ना सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय खिलाड़ियों को भी हिला कर रख दिया। दरअसल, ये ओवर था रविचंद्रन अश्विन का और सामने थे विरोधी कप्तान डीन एल्गर, जिन्हें अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया लेकिन उन्होंने DRS लेने का फैसला किया।

Advertisement

इसके बाद जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई ऊपर से जा रही थी। इसके बाद मैदानी अंपायर मराइस एरासमस को अपना फैसला बदलना पड़ा लेकिन जब उन्होंने अपना फैसला बदला तो उनके मुंह से निकला ये गेंद स्टंप्स के ऊपर से कैसे जा सकती है।

Advertisement

अंपायर को तो छोड़िए विराट कोहली और भारतीय खिलाड़ियों का रिएक्शन ही ये बताने के लिए काफी था कि ये बिल्कुल असंभव था। कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी कहा कि ये डीन एल्गर हैं ना कि मार्को जेनसन जो गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल गई। इस घटना के बाद विराट कोहली और भारतीय खिलाड़ियों को कई बार ये कहते सुना गया कि पूरा देश भारत के 11 खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा है।

ज़ाहिर है कि विराट कोहली टेक्नॉलोजी पर सवाल उठा रहे थे और दक्षिण अफ्रीका के खेमे पर भी सवाल उठा रहे थे कि ये उनकी टीम के साथ धोखा हो रहा था। लेकिन अब फैसला आप कीजिए और आप बताईए कि क्या टेक्नॉलोजी पर सवाल उठाना लाज़मी है, वो भी सिर्फ इसलिए कि फैसला आपके खिलाफ गया है। या फिर सचमुच टीम इंडिया के साथ धोखा हुआ है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार