SA-W vs IND-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला रविवार, 21 जून को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में बेनोनी के मैदान पर खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने 155 रन डिफेंड करके भारतीय टीम को 23 रनों से धूल चटकाई थी। इस मुकाबले में लौरा वोलवार्ड ने 56 गेंदों पर नाबाद 92 रनों की पारी खेली थी।
SA-W vs IND-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 21 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
Emirates Old Trafford, Manchester Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस मैदान पर ऐसा करते हुए साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो में से दो मुकाबले जीते गए हैं। बताते चलें कि T20I में यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन रहा है।
SA-W vs IND-W T20 Head To Head Record
कुल - 24
भारत महिला - 11
साउथ अफ्रीका महिला - 10
बेनतीजा - 03
SA-W vs IND-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
SA-W vs IND-W T20: Player to Watch Out For
साउथ अफ्रीका टीम से लौरा वोलवार्ड और मारिजाने कैप स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
South Africa Women vs India Women Probable Playing XI
South Africa Women T20 Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), सुने लुस/ताज़मिन ब्रित्स, एनेरी डर्कसेन, नदीन डी क्लर्क, मारिजाने कैप, क्लो ट्राईऑन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
India Women T20 Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यास्त्रिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव/अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
South Africa Women vs India Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SA-W vs IND-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA-W vs IND-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa Women vs India Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।