SA-W vs PAK-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला बुधवार, 17 जून को साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 में ही फरवरी के महीने में बेनोनी में खेला गया था जहां मेहमान टीम पाकिस्तान ने 144 रन डिफेंड करके साउथ अफ्रीका को 53 रनों से मात दी। इस मुकाबले में फतीमा सना ने 30 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोके थे और फिर 3 ओवर में 12 रन देकर विपक्षी टीम के 2 विकेट भी चटकाए थे।

Advertisement

SA-W vs PAK-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 17 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम

Edgbaston, Birmingham Pitch Report

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 31 में से 19 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 148 रन रहा है।

Advertisement

SA-W vs PAK-W T20 Head To Head Record

कुल - 27
साउथ अफ्रीका महिला - 15
पाकिस्तान महिला - 12

SA-W vs PAK-W T20 : Where to Watch?

Advertisement

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

SA-W vs PAK-W T20: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका टीम से लौरा वोलवार्ड और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो मुनीबा अली और फातिमा सना अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

Advertisement

South Africa Women vs Pakistan Women Probable Playing XI

South Africa Women T20 Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), सुने लुस/ताज़मिन ब्रित्स, एनेरी डर्कसेन, नदीन डी क्लर्क, मारिजाने कैप, क्लो ट्राईऑन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Pakistan Women T20 Probable Playing XI: मुनीबा अली (विकेटकीपर),  गल फिरोजा, आयशा जफर, सायरा जबीन, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब।

Advertisement

South Africa Women vs Pakistan Women Today's Match Prediction

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA-W vs PAK-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA-W vs PAK-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa Women vs Pakistan Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार