हेनिरक क्लासेन (Heinrich Klaasen) और कप्तान क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर डरबन सुपर जायंट्स ने रविवार को किंग्समीड में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को 27 रन से हरा दिया। सुपर जायंट्स के 216 रन के जवाब में रॉयल्स 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी।

Advertisement

सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर बनाया। काइल मेयर्स (39) और वियान मल्डर (42) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 62 रन जोड़े। इसके बाद मल्डर ने कप्तान क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। 

डी कॉक ने 31 गेंदों में पांच चौकों और चार छ्क्कों की मदद से 57 रन बनाए। वहीं क्लासे ने 19 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने एक चौका और छह छक्के जड़े।

रॉयल्स के लिए लुंगी एंगिडी और एवान जोन्स ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने अपने 4 विकेट सिर्फ 63 रन पर गंवा दिए हैं। इसके बाद इयोन मोर्गन और डेन विलास ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 114 रन जोड़े और पारी को संभाला। मोर्गन ने 37 गेंदों मे 64 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के जड़े। इसके अलावा विलास ने 30 गेंद में 44 रन बनाए।

Advertisement

Also Read: LIVE Score

सुपर जायंट्स के लिए रीस टॉप्ले ने तीन विकेट, ड्वेन प्रिटोरियस ने दो, वहीं वियान मल्डर और प्रेनेलन सुब्रायन ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार