विल जैक्स (Will Jacks) के तूफानी अर्धशतक के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने सेंचुरियन में खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) को 37 रनों से हरा दिया। कैपिटल्स के 216 रनों के जवाब में सनराइजर्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। जैक्स को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

बता दें कि जैक्स आईपीएल 2023 में ऱॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स की टीम ने विल जैक्स के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के 216 रन बनाए। जैक्स ने 46 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सात चौकों औऱ आठ छक्के जड़े, यानी 76 रन उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज की मदद से बनाए।

जैक्स ने थूनिस डी ब्रुइन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। ब्रुइन ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए ओटनील बार्टमैन और सिसांडा मंगला ने दो-दो, मार्को यान्सेन-ब्राइडन कारसे ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरूआत खराब रही। इसके बाज जेजे स्मट्स और कप्तान एडेन मार्करम ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अगरे 37 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। टॉप स्कोरर रहे मार्करम ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए। निचले क्रम में मार्को यान्सेन ने 20 गेंदों में 36 रन, वहीं ब्राइडन कारसे ने 13 गेंद में 26 रन की तूफानी पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Score

कैपिटल्स के लिए कप्तान वेन पार्नेल और आदिल रशीद ने दो-दो, एनरिक नॉर्खिया, जेम्स नीशम और ईथन बॉश ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार