SA20, 2024: फाइनल में डरबन सुपर जायंट्स को 89 रन से हराते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

Updated: Sun, Feb 11 2024 00:35 IST
SA20, 2024: फाइनल में डरबन सुपर जायंट्स को 89 रन से हराते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरी (Image Source: Google)

SA20, 2024 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) को 89 रन से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। ये SA20 का दूसरा सीजन था। पहला सीजन भी सनराइजर्स ने जीता था जहां उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया था। न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेले गए SA20 के दूसरे सीजन के फाइनल मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

सनराइजर्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 30 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 56* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टॉम एबेल ने 34 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जॉर्डन हरमन ने 26 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान एडेन मार्करम ने भी 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली। स्टब्स और मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए 98(55)* रन जोड़े। एबेल और हरमन ने दूसरे विकेट के लिए 90(52) रन की साझेदारी निभाई। सुपर जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कप्तान केशव महाराज के खाते में गए। रीस टॉपली एक विकेट लेने में सफल रहे। 

डरबन सुपर जायंट्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 115 के स्कोर पर ढेर हो गयी। सुपर जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन वियान मुल्डर ने बनाये। उन्होंने 22 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। ड्वेन प्रिटोरियस ने 17 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का  योगदान दिया। मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 27 गेंद में एक चौके की मदद से 18 रन बनाये। सनराइजर्स की तरफ से मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। डेनियल वॉर्ल और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। एक विकेट साइमन हार्मर के खाते में गया। 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की प्लेइंग इलेवन: जॉर्डन हरमन, डेविड मलान, टॉम एबेल, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), पैट्रिक क्रूगर, मार्को यानसेन, लियाम डॉसन, साइमन हार्मर, डेनियल वॉर्ल, ओटनील बार्टमैन। 

Also Read: Live Score

डरबन सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेजे स्मट्स, भानुका राजपक्षे, हेनरिक क्लासेन, वियान मुल्डर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज (कप्तान), जूनियर डाला, नवीन-उल-हक, रीस टॉपली। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें