Dinesh Karthik, Paarl Royals vs Sunrisers Eastern Cape: पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच शनिवार (11 जनवरी) को पार्ल के बोलैंड पार्क में SA20 2025 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक लीग में अपना डेब्यू कर सकते हैं। बता दें कि कार्तिक ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 

Advertisement

अगर 39 साल के कार्तिक को इस मैच में डेब्यू का मौका मिलता है तो वह SA20 लीग में खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। इसके अलावा इस मुकाबले में कार्तिक के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मभी मौका होगा।

Advertisement

कार्तिक ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक 401 मैच की 356 पारियों में 7407 रन बनाए हैं। अगर इस मुकाबले में कार्तिक 26 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर सातवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

धोनी के नाम 391 टी-20 मैच की 342 पारियों में 7432 रन दर्ज हैं।  

बता दें कि कार्तिक ने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू साउथ अफ्रीका में ही किया था जो इस फॉर्मेट में भारत का भी पहला मैच था। इसके अलावा वह 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। अब 18 साल बाद वह एक बार फिर यहां इतिहास बनाने की दहलीज पर हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरु के बाहर होने के साथ ही कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिसके चलते उन्हें बीसीसीआई से विदेश की टी-20 लीग में खेलने की इजाजत मिली। आईपीएल 2025 में वह  रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरु के मेंटर औऱ बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार