SA20 Players Auction Final Squads Of All Six Teams: साउथ अफ्रीका की नई टी-20 लीग SA20 के पहले सीजन की नीलामी सोमवार (19 सितंबर) को हुई और सभी छह टीमों ने अपनी पूरी टीम तैयार कर ली है। साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स इस नीलामी में सबसे महंगे बिके, उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 4.13 करोड़ रुपये में खरीदा। 

Advertisement

SA20 लीग की सभी छह टीमें इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों की हैं। एमआई केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयनका), जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सन ग्रुप हैं) ।

Advertisement

स्टब्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रूसौ को 3.9 करोड़ रुपये में में अपने साथ जोड़ा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मार्को यान्सेन को  2.73 करोड़ रुपये में खरीदा।

बता दें कि सभी टीमों ने 17-17 खिलाड़ियों की टीम बनाई है। आईपीएल के तर्ज पर ही सभी छह टीमें प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं। 

SA20 लीग की नीलामी के बाद सभी छह टीमें 

जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेने, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाड विलियम्स, डोनावन फरेरा, नंद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप

एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जॉन-जॉन स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, ब्रायडन कारसे, सरेल इरवी, आया गकामाने, टॉम एबेल।

Advertisement

पार्ल रॉयल्स

डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोन्स, रेमन सिममंड्स, मिशेल वैन बुरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ।

डरबन सुपर जायंट्स

Advertisement

क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टोपली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियन जोंकर, वियान मुल्डर, साइमन हार्मर।

एमआई केप टाउन

कैगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, रस्सी वैन डेर डूसन, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन जानसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रूलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, वकार सलामखिल, ज़ियाद अबराम्स, ओडियन स्मिथ।

Advertisement

प्रिटोरिया कैपिटल्स

एनरिक नॉर्खिया, मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसौव, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, जिमी नीशम, ईथन बॉश,शेन डैड्सवेल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार