लाइव मैच में पानी की बोतल लेकर भटक रहे थे अर्जुन तेंदुलकर, बहन सारा ने बढ़ाया हौंसला

Updated: Sun, May 22 2022 18:13 IST
Cricket Image for Sachin Tendulkar Daughter Sara Tendulkar Motivate Brother Arjun Tendulkar (Sara Tendulkar and Arjun Tendulkar)

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए MI के लास्ट लीग मैच में एक बार फिर महान सचिन तेंदुलकर के 22 साल के लड़के अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इस मैच से पहले कई जानकारों ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस जरुर प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी। क्रिकेट फैंस की तरह शायद अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा भी ये मान बैठी थीं कि उनका भाई डेब्यू करेगा।

यही वजह है कि सारा भाई अर्जुन और मुंबई इंडियंस टीम को सपोर्ट करने के लिए MI की जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आईं। स्टैंड में बैठीं सारा की नजर सारा टाइम भाई अर्जुन पर ही रही। अर्जुन मैच खेल नहीं रहे थे लेकिन, बाउंड्री लाइन के पार उन्हें 1-2 बार स्पॉट किया गया।

अर्जुन तेंदुलकर पानी की बोतल लेकर जब इधर से उधर कर रहे थे तब सारा ने स्टैंड पर से ही अपने भाई अर्जुन का वीडियो बना लिया। सारा तेंदुलकर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में भी शेयर किया है। सारा ने इस अर्जुन का वीडियो शेयर करने के साथ ही भाई का हौंसला बढ़ाने का भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: 30 लाख में बिके अर्जुन तेंदुलकर को फैन ने बोला था-'घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेगे'

सारा ने अर्जुन तेंदुलकर से जुड़े 2 वीडियो पोस्ट करते हुए उसमें रणवीर सिंह का फेमस सॉन्ग अपना टाइम आएगा का जिक्र किया। सारा ने इस गाने के माध्यम से भाई का हौंसला बढ़ाने का काम किया और अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगली बार के लिए इंतजार करते हैं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन में मुंबई की टीम ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें