मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए MI के लास्ट लीग मैच में एक बार फिर महान सचिन तेंदुलकर के 22 साल के लड़के अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इस मैच से पहले कई जानकारों ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस जरुर प्लेइंग इलेवन में शामिल करेगी। क्रिकेट फैंस की तरह शायद अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा भी ये मान बैठी थीं कि उनका भाई डेब्यू करेगा।

Advertisement

यही वजह है कि सारा भाई अर्जुन और मुंबई इंडियंस टीम को सपोर्ट करने के लिए MI की जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आईं। स्टैंड में बैठीं सारा की नजर सारा टाइम भाई अर्जुन पर ही रही। अर्जुन मैच खेल नहीं रहे थे लेकिन, बाउंड्री लाइन के पार उन्हें 1-2 बार स्पॉट किया गया।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर पानी की बोतल लेकर जब इधर से उधर कर रहे थे तब सारा ने स्टैंड पर से ही अपने भाई अर्जुन का वीडियो बना लिया। सारा तेंदुलकर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में भी शेयर किया है। सारा ने इस अर्जुन का वीडियो शेयर करने के साथ ही भाई का हौंसला बढ़ाने का भी काम किया है।

सारा ने अर्जुन तेंदुलकर से जुड़े 2 वीडियो पोस्ट करते हुए उसमें रणवीर सिंह का फेमस सॉन्ग अपना टाइम आएगा का जिक्र किया। सारा ने इस गाने के माध्यम से भाई का हौंसला बढ़ाने का काम किया और अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगली बार के लिए इंतजार करते हैं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन में मुंबई की टीम ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार