15 फरवरी। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले से आहत पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ टेबल पर नहीं बल्कि युद्ध के मैदान में बात होनी चाहिए।

Advertisement

वहीं दूसरे क्रिकेटरों ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान को लेकर श्रद्धांजलि संदेश लिखते हुए ट्विट कर रहे हैं तो वहीं अब महान सचिन तेंदुलकर ने भी अपने महान शहीदों को लेकर ट्विट किया है।

Advertisement

सचिन पुलवामा से काफी आहत हुए हैं और इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विट में लिखा है कि पुलवामा में जो हुआ है वो कायरता की हद है। हमले में शहीद हुए परिवार वालों के साथ मैं हूं। 

सचिन ने शहीदों को सलाम भी किया है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर आतंकी ने आत्मघाती हमला किया जिसमें भारत के 40 से ज्यादा जवान वीरगति को प्राप्त हुए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार