Arjun Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन आज अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने पिता की तरह अर्जुन भी क्रिकेट की दुनिया में ही अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन अभी काफी युवा हैं और लगातार खुदको साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन के बर्थडे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं अर्जुन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं।

Advertisement

बेटे अर्जुन की वजह से सचिन तेंदुलकर को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। यह वाक्या काफी पुराना है जिसे एक इंटरव्यू के दौरान खुद सचिन ने बताया था। सचिन अमिताभ बच्चन के साथ एक एड शूट कर रहे थे उस वक्त नन्हा अर्जुन भी उनके साथ ही था।

Advertisement

अर्जुन बिंदास अपने पिता की गोद में बैठकर संतरा खा रहा था। लेकिन, अचानक वो अपने पिता की गोद से उठा और अमिताभ बच्चन के कुर्ते में ही अपना हाथ पोछ लिया। अनजाने में की गई अर्जुन की इस हरकत के बाद सचिन बिग बी के सामने काफी शर्मिंदा हुए थे। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इसे बचपना समझकर भुला दिया था। 

लेकिन, अर्जुन के बचपन के इस किस्से को सचिन कभी नहीं भूलते हैं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को 20 लाख रुपये में मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि कब अर्जुन को मुंबई की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिलता है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार