22 दिसंबर। साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेन स्टेन ने खुलासा किया है कि अपने करियर में उन्हें सचिन तेंदुलकर के सामने गेंदबाजी करने से डर लगता था। सोशल साइट्स पर फैन्स से बात करते हुए इस बारे में डेल स्टेन ने खुलासा किया।

Advertisement

एक फैन से डेल स्टेन से ट्विटर पर पूछा कि आपका सचिन तेंदुलकर के खिलाफ गेंदबाजी करने का अनुभव कैसा रहा। इस सवाल में डेन स्टेन ने एक शब्द में जबाव दिया और कहा कि 'डरावना'

Advertisement

इसके साथ - साथ डेल स्टेन से पूछा गया कि आईपीएल का खिताब 2020 में आरसीबी की टीम जीत पाएगी या नहीं। इस सवाल के जबाव में स्टेन ने कहा कि मैं आरसीबी की टीम का हिस्सा हूं। यकिनन आरसीबी जीतेगी।

इसके अलावा डेल स्टेन ने अपने 3 फेवरेट बल्लेबाज का भी खुलासा किया है। इन फेवरेट में क्विंटन डीकॉक, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स हैं। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के ऑक्शन में डेल स्टेन को आरसीबी की टीम ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार