पाकिस्तान के विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने उन 4 लोगों का नाम बताया है जिन्हें वह अपनी लाइफ का सुपरहीरो मानते हैं। मोहम्मद रिजवान की लिस्ट में 1 भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। वहीं उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा अपने ही देश यानी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जताया है।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान के सुपरहीरो की लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। मोहम्मद रिजवान ने अपनी लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को चौथे नंबर पर रखा है। सचिन तेंदुलकर के अलावा मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान को भी इस लिस्ट में शामिल किया है।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान की लिस्ट में उन्होंने नंबर 1 पर इमरान खान को और नंबर 2 पर अपनी शाहिद अफरीदी को रखा है। कुछ इस तरह नजर आती है हार्दिक की लिस्ट-

1) इमरान खान 2) शाहिद अफरीदी 3) वसीम अकरम 4) सचिन तेंदुलकर

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के हाथों पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को भले ही इस मुकाबले में हार मिली हो लेकिन, मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान टीम के लिए अपनी प्रतिबद्धता से फैंस का दिल जीत लिया। रिजवान ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले 2 रात आईसीयू में रहने के बाद मैदान पर वापसी की थी और एक फाइटर की तरह प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार