भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में तीन दिन से भी कम का समय बचा है लेकिन इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) नाखुश नजर आ रहे हैं।

Advertisement

सचिन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर सवाल उठाए हैं। सचिन का मानना है कि इन दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन WTC Final के बाद किया जाना चाहिए था। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में मास्टर ब्लास्टर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड  की सीरीज का शेड्यूल कब तय हुआ था। मुझे विश्वास है कि यह पहले से तय किया गया होगा, जिस तरह से न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह बनाई, शायद यह संयोग है। क्योंकि इस सीरीज को WTC  में नहीं गिना जाना था। इसलिए, शायद पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल और फिर इस सीरीज का आयोजन किया जा सकता था।"

आगे बोलते हुए सचिन ने कहा, “महामारी और इसके मद्देनजर अन्य चुनौतियों के कारण बहुत सारे ब्रेक थे, जिसके कारण फाइनल का प्रचार और उत्साह गायब है। जब कोई टूर्नामेंट बिना ब्रेक के चलता है। तो उसका अपना ही एक मज़ा होता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार