27 नवंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने सबसे पुराने फैन को खो दिया है। इसका खुलासा सचिन ने अपने ट्वीट में किया है। सचिन ने अपने ट्वीट में अपने इस सबसे पुराने फैन्स के बारे में लिखा है कि – उनके साथ बिताए पल को याद कर रहा हूं, मुझे पता है कि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा लेकिन वो बहुत याद आएगी।
Advertisement
यहां देखें सचिन के ट्वीट को..
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के इस फैन्स का नाम मैरी सेर्रो था जिनका देहांत 93 साल में हो गया गया है। मैरी सेर्रो के बारे मे कहा जाता है कि सचिन की सबसे OLD फैन्स में से एक रही है।
कोहली की कप्तानी में रहाणे का नया कारनामा, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
मैरी सेर्रो की पहली मुलाकात सचिन ने साल 2009 में एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी। इसके अलावा मैरी सेर्रो ने सचिन के अंतिम टेस्ट मैच के दौरान मुंबई के स्टेडियम पर भी मोजूद थी।