23 दिसंबर। गौरतलब है कि आईसीसी ने पर्थ टेस्ट की पिच को औसत करार देकर हर किसी को चौंका दिया था। आईसीसी के द्वारा पर्थ की पिच को औसत पिच कहे जाने के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने आईसीसी की काफी निंंदा की थी।

Advertisement

आपको बता दें कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों मिशेल जॉनसन और माइकल वॉन ने पर्थ की पिच को 'औसत' रेटिंग देने पर आईसीसी की निंदा की है। मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पर्थ की पिच को औसत करार दिया था जो टेस्ट मैदानों की पिच और आउटफील्ड के लिए सबसे खराब रेटिंग मानी जाती है।

Advertisement

अब आईसीसी के फैसले के खिलाफ जाते हुए सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विट किया है और लिखा है कि पर्थ की पिच ऐसी थी जिसमें बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए बराबरा का अवसर था। टेस्ट क्रिकेट को बचाना है तो ऐसी ही पिचों का निर्माण करनी होगी। 

सचिन ने सीधे तौर पर लिखा कि आईसीसी के द्वारा औसत पिच करार देने का कोई तुक नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में पर्थ जैसी पिच होनी काफी जरूरी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार