लंदन, 1 फऱवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज ग्रैम स्वान ने मंगलवार को अपनी सर्वकालिक टीम की घोषणा की। स्वान की टीम में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। स्वान सचिन को अपनी पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड की मौजूदा टेस्ट टीम में से सिर्फ जेम्स एंडरसन ही स्वान की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। स्वान ने एंडरसन को 12वें खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। 

Advertisement

स्वान की टीम में आस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी, इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के तीन खिलाडियों के अलावा भारत और पाकिस्तान के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। 

पाकिस्तान के वसीम अकरम को स्वान ने अपनी टीम में चुना है। आस्ट्रेलिया से सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार डॉन ब्रैडमैन, एडम गिरक्रिस्ट, ग्लैन मैक्ग्रा, शेन वार्न इस टीम में चुने गए हैं। स्वान ने अपनी टीम में अपने अलावा इंग्लैंड के जैक हॉब्स और एंडरसन को जगह दी है। वेस्टइंडीज से गॉर्डन ग्रिनीज, गारफिल्ड सोबर्स और ब्रायन लारा, स्वान की टीम में हैं। 

अपनी टीम पर स्वान ने कहा, "सचिन मेरी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं लारा की अपेक्षा सचिन को गेंदबाजी करना पसंद करूंगा लेकिन यह काफी करीबी है।"

Advertisement

स्वान ने दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस को टीम में नहीं चुना है जबकि सोबर्स को उनकी जगह दी गई है। स्वान ने इस पर कहा, "मैं जैक्स कालिस को नंबर छह पर रखना चाहता था लेकिन मुझे पिच पर स्पिनरों के लिए पांव के निशान बनाने के लिए बांए हाथ के गेंदबाज की जरूरत थी।"

स्वान ने वार्न को बारे में कहा, "वार्न सर्वकालिक महान गेंदबाज हैं। 

Advertisement

अपने आप को टीम में शामिल करने पर स्वान ने हंसते हुए कहा, "ग्रैम स्वान, क्योंकि यह मेरी टीम है। बांए हाथ का गेंदबाज है, पांव के निशान होंगे, इसलिए मैं टीम में हूं।"

स्वान की टीम :- सर जैक हॉब्स, गॉर्डन ग्रिनिज, सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, गारफील्ड सोबर्स, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), ग्लैन मैक्ग्रा, वसीम अकरम, जेम्स एंडरसन (12वें खिलाड़ी)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार