भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज को इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने पर शुक्रवार को बधाई दी।
Advertisement
मिताली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। मिताली ने इस मैच में 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए।
Advertisement
सचिन ने ट्वीट कर कहा, "मिताली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने पर बहुत-बहुत बधाई। शानदार उपलब्धि।"
मिताली इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 या उससे अधिक रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर और भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्डस एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने मिताली से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं।