वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक Unacademy द्वारा आयोजित एक चैट शो में कोहली और उनके बीच हुई एक मजेदार घटना को याद किया है। यह घटना तब हुई थी जब वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तानी विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था।

सचिन ने उस घटना को याद किया जब टीम के खिलाड़ियों ने तब भारतीय टीम में नए-नए आने वाले विराट कोहली के साथ एक प्रैंक किया था।

कोहली ने साल 2008 के अगस्त में भारत के लिए डेब्यू किया था और साल 2017 में इस घटना को सबके सामने बताया था कि कैसे युवराज सिंह, मुनाफ पटेल और इरफान पठान ने उनसे यह कहा था कि टीम में  जब कोई भी युवा आता है तो उसे ड्रेसिंग रूम में जाकर सचिन तेंदुलकर का पैर छूकर आशिर्वाद लेना पड़ता है।

इसी घटना को याद करते हुए तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। जब दो खिलाड़ी घूमे और उन्होंने देखा कि पूरा ग्रूप सामने खड़ा है और सब हंस रहे हैं और मजाक कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर ने कहा," मुझे पता नहीं चला कि क्या हो रहा था। मैंने उससे पूछा कि क्या कर रहे हो? मैंने उससे कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी और यहां ऐसी चीजें नहीं होती। फिर वो उठे और उनकी सभी लोगों की तरफ देखा, उन लोगों ने फिर हंसना शुरू कर दिया।"
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार