सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की अगुवाई में वन वर्ल्ड ने 'वन वर्ल्ड वन फैमिली कप' में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की वन फैमिली को चार विकेट से हरा दिया, जहां सात देशों के 24 दिग्गज खिलाड़ियों ने साई कृष्णन में खेले गए एकमात्र मैच में भाग लिया। इसका मैच का उद्देश्य 'वसुधैव कुटुंबकम' के लोकाचार को अपनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना भी था।

 
Advertisement

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, वन वर्ल्ड ने साउथ अफ्रीका के अल्विरो पीटरसन की 50 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी की मदद से जीत हासिल की।

Advertisement

इस मुकाबले में तेंदुलकर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से दिल जीत लिया। ओपनिंग करते हुए उन्होंने 16 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया और युवराज की टीम को टॉप स्कोरर डैरेन मैडी को एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वन फैमिली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें मैडी ने 41 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, वहीं यूसुफ पठान ने 24 गेंदों में 38 रन और युवराज सिंह ने 10 गेंदों में 23 रन बनाए।

वन वर्ल्ड के लिए तेंदुलकर के अलावा हरभजन सिंह ने 2 विकेट, मोंटी पानेसर, अशोक डिंडा, आरपी सिंह और डैनी मौरिसन ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब वन वर्ल्ड कप टीम ने एक गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। पीटरसन और तेंदुलकर के अलावा उपुल थरंगा ने 29 रन और नमन ओझा ने 25 रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: Live Score

वन फैमिली के लिए चमिंडा वास ने 3 विकेट, जेसन क्रेजा,युवराज सिंह औऱ मुथैया मुरलीधरन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार