सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए फैंस के सवालों का जवाब दिया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए  फैंस से सवाल पूछने के लिए कहा था।

Advertisement

एक फैन ने अर्जुन से सवाल पूछते हुए लिखा, 'मुंबई इंडियंस टीम में आपका पंसदीदा खिलाड़ी कौन है?' इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने ना तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम ना लेते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं।

Advertisement

वहीं अर्जुन ने क्रिकेट से जुड़े अन्य सवालों का भी जवाब दिया। एक यूजर ने उनसे पूछा, 'अपनी गेंदबाजी स्पिड को कैसै बढ़ाएं?' इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने कहा कि हम इस चीज के साथ पैदा होते हैं। मेहनत करके हम केवल 4 से 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और बढ़ा सकते हैं।

मालूम हो कि महान सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपए में इस सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, आईपीएल 2021 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल 2021 कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते टाल दिया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार