12 ऩई दिल्ली, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। धोनी की जीवन पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म के ट्रेलर की बात हो रही है। एक तरफ जहां इस फिल्म में धोनी की संघर्ष भरी लाइफ के बारे में भी दिखाया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर ट्रेलर में धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम में बने वर्चस्व को भी दिखाया गया है। ब्रेकिंग: धोनी ने बताया कब लेगें वो क्रिकेट से रिटायरमेंट

Advertisement

फिल्म के ट्रेलर के एक सीन में धोनी को चयनकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए बात करते हुए दिखाया जा रहा है जिसमें धोनी इस बात को लेकर अडिग हैं कि वनडे टीम में तीन खिलाड़ियों की जगह नहीं बनती है। इसके बात चयनकर्ता ये कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जिस धोनी को इन खिलाड़ियों ने आगे बढ़ाया उन्हीं खिलाड़ियों को धोनी टीम में नहीं रखना चाह रहे हैं। इसके बाद इसी सीन में एक और चयनकर्ता ये भी कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि धोनी अपनी बात पर कायम रहेगा यह धोनी यही रूकने वाला नहीं है। इसके बात धोनी ने ये भी इसी सीन में कहा है कि वो देश के सेवक हैं और हम सभी यहां राष्ट्रीय सेवा करने के लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी- 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Advertisement

धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में ट्रेलर का सबसे सनसनीखेज सीन यही है। इस ट्रेलर के आउट होने के बाद हर एक क्रिकेट फैन्स इस बात को लेकर बात करने लगे हैं कि जिस 3 खिलाड़ियों की बात धोनी कर रहे हैं वो और कई नहीं सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी हैं। क्योंकि जिस समय धोनी को टीम में जगह मिली थी तो उस समय सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे तो वहीं राहुल द्रविड़  के मार्गदर्शन में धोनी का परफॉर्मेंस शानदार बनकर उभरा था। धोनी की फिल्म में युवराज सिंह का दिखेगा जलवा

इसके अलावा इस बात की अटकले इसलिए लग रही है क्योंकि साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में गांगुली के साथ राहुल द्रविड़ को भी जानबूझकर बाहर करने की संभावना व्यक्त की गई थी। गौरतलब है कि धोनी के कप्तान बननें के बाद से ही गांगुली का क्रिकेट करियर ढंलान पर चला गया था और साल 2008 के अंत में गांगुली ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।  धोनी की कप्तानी में काफी मैचों में द्रविड़ को वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला था।

यही कारण था कि साल 2011 में अचानक से इंग्लैंड दौरे से आने के बाद द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।  और तीसरे खिलाड़ी जिसके बारे में फिल्म में आशंका जताई जा रही है वह और कोई नहीं महान सचिन तेंदुलकर ही हैं। ब्रेकिंग न्यूज: युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सुरेश रैना का फिर से दिखेगा जलवा

आपको याद हो कि साल 2012 के सीबी सीरीज में सचिन समेत सहवाग और गंभीर को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली थी। उस समय भी धोनी ही टीम के कप्तान थे औऱ उस दौर में भारतीय टीम में रोटेशन प्रणाली की रणनीति अपना रखी थी।

Advertisement

ये सब होने के अलावा भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग के बारे में भी यह कहा जाता था कि धोनी के चलते ही सहवाग कई बार टीम से ड्राप हुए हैं। यहां तक की संभावना के सागर में ये भी सवाल उठे थे कि सहवाग का भारतीय क्रिकेट टीम का रेगुलर कप्तान बननें का सपना धोनी के कारण ही टूटा था।

हालांकि फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इस बात का फैसला हो सकेगा कि फिल्म में तीन खिलाड़ी की बात हो रही है वो कौन से क्रिकेटर हैं या फिर फिल्म में इसपर कोई ज्यादा फोकस नहीं किया जाएगा। अब फिल्म देखने के बाद ही इस बात सही निर्णय हो सकेगा। बता दें कि इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपुत निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार