पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की।

Advertisement

तेंदुलकर ने कहा, "मैं खुद का परीक्षण कराता रहा हूं और कोविड को दूर रखने के लिए सभी अनुशंसित सावधानियां बरत रहा हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हालांकि, मैं हल्के लक्षणों के बाद आज जांच में कोविड पॉजिटिव निकला हूं। घर में अन्य सभी जांच में कोविड निगेटिव पाए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं।"

तेंदुलकर ने कहा, "मैं उन सभी स्वास्थ्य पेशेवरों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मुझे और देश भर में कई अन्य लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं। आप सभी अपना ख्याल रखें।"

हाल ही में तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लेजेंड्स की टीम ने श्रीलंका लेजेंड्स को हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज जीती थी। इस सीरीज के दौरान उनके कोविड टेस्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। बता दें कि क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर के नाम वनडे औऱ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वह दुनिया के इकलौतैे खिलाड़ी है जिन्होंने 100 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार