इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के अपने दूसरे मैच में इंडिया मास्टर्स ने इंग्लैंड मास्टर्स को 9 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही इंडिया मास्टर्स की टीम 6 टीमों की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी तूफानी बल्लेबाजी की और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement

इंडिया मास्टर्स के कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में इंग्लैंड के टिम ब्रेसनन की ऐसी कुटाई की जिसे देखकर फैंस को पुराना समय याद आ गया। सचिन ने ब्रेसनन के एक ओवर में ही एक छक्का और दो चौके लगाए। तेंदुलकर ने सबसे पहले अपना ट्रेडमार्क पुल शॉट खेला और ब्रेसनन को छक्का जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने दो शानदार चौके लगाए, जिसमें उनकी ट्रेडमार्क सटीकता और टाइमिंग का प्रदर्शन था। सचिन के शॉट्स का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो इंडिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने सचिन के इस फैसले को सही साबित करते हुए इंग्लैंड मास्टर्स को सिर्फ 20 ओवर में 132 रन ही बनाने दिए। धवल कुलकर्णी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जबकि पवन नेगी और अभिमन्यु मिथुन ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में इंडिया मास्टर्स के सलामी बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान और सचिन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी की। गुरकीरत सिंह मान ने अंत तक नाबाद रहते हुए 35 गेंदों में 63 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का भी देखने को मिला। सचिन ने भी आउट होने से पहले 21 गेंदों में 34 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं, युवी ने चेज़ को आखिरी रूप देते हुए 14 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इस तरह इंडिया मास्टर्स ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार